Sudarshan News
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर स्थित बर्ल्टन पार्क का दौरा किया और आगामी एशियन हॉकी चैंपियनशिप की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली। ਅੱਜ ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਬਰਲਟਨ ਪਾਰਕ (Burlton Park) ਵਿਖੇ ਪਹੁੰਚ ਕੇ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਹੋਣ ਜਾ ਰਹੀ 'ਏਸ਼ੀਅਨ ਹਾਕੀ ਚੈਂਪੀਅਨਸ਼ਿਪ' ਦੀਆਂ ਤਿਆਰੀਆਂ ਦਾ ਜਾਇਜ਼ਾ ਲਿਆ। ਟੂਰਨਾਮੈਂਟ ਦੇ ਪ੍ਰਬੰਧ ਬਹੁਤ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਚੱਲ ਰਹੇ ਹਨ ਅਤੇ ਖਿਡਾਰੀਆਂ ਤੇ ਦਰਸ਼ਕਾਂ ਦੀ ਸਹੂਲਤ ਲਈ ਹਰ ਪੁਖ਼ਤਾ ਇੰਤਜ਼ਾਮ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਖੇਡਾਂ ਦੇ ਖੇਤਰ ਵਿੱਚ… pic.twitter.com/sYV3I0UoAW — Bhagwant Mann (@BhagwantMann) May 28, 2026 निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि टूर्नामेंट के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं बेहतर ढंग से की जा रही हैं। खिलाड़ियों और दर्शकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इंफ्रास्ट्रक्चर और अन्य तैयारियों को समय पर पूरा करने पर जोर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य को खेलों के क्षेत्र में एक अग्रणी स्थान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इस तरह के अंतरराष्ट्रीय स्तर के आयोजन युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करेंगे और राज्य की खेल संस्कृति को और मजबूत बनाएंगे। भगवंत मान ने लोगों से अपील की कि वे इस हॉकी महाकुंभ को सफल बनाने में सहयोग करें और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि यह आयोजन पंजाब के लिए गर्व का विषय है और इसे ऐतिहासिक बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
Go to News Site