Collector
यात्रियों की सुविधा हेतु नियमित की गई गाड़ी संख्या 14225/14226 वाराणसी-लखनऊ-वाराणसी एक्सप्रेस | Collector
यात्रियों की सुविधा हेतु नियमित की गई गाड़ी संख्या 14225/14226 वाराणसी-लखनऊ-वाराणसी एक्सप्रेस
Sudarshan News

यात्रियों की सुविधा हेतु नियमित की गई गाड़ी संख्या 14225/14226 वाराणसी-लखनऊ-वाराणसी एक्सप्रेस

इनपुट- अंशुमान दुबे, लखनऊ वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर आज गाड़ी संख्या 14225/14226 वाराणसी-लखनऊ-वाराणसी एक्सप्रेस के नियमित संचालन के शुभारंभ अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा एवं विधायक वाराणसी कैंट, सौरभ श्रीवास्तव द्वारा हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया गया। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक बृजेश कुमार यादव एवं स्टेशन निदेशक, वाराणसी, अर्पित गुप्ता सहित भारतीय रेल प्रबंधन सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी अतुल कुमार, रूपम सिंह, ख्याति गोयल, अनुकृति तोमर उपस्थित रहे। रेल यात्रियों की सुविधा एवं बेहतर रेल सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए रेल मंत्रालय ने वर्तमान में संचालित गाड़ी संख्या 04217/04218 वाराणसी-लखनऊ-वाराणसी स्पेशल एक्सप्रेस को नियमित कर नए गाड़ी संख्या 14225/14226 वाराणसी-लखनऊ-वाराणसी एक्सप्रेस के रूप में प्रतिदिन संचालित करने का निर्णय लिया है। गाड़ी संख्या 14225/14226 वाराणसी-लखनऊ-वाराणसी एक्सप्रेस का नियमित संचालन वाराणसी और लखनऊ से दिनांक 28 मई 2026 से प्रारंभ हो गया है। इस ट्रेन में कुल 15 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें 13 सामान्य द्वितीय श्रेणी तथा 02 एसएलआरडी कोच शामिल होंगे। गाड़ी संख्या 14225 वाराणसी-लखनऊ एक्सप्रेस वाराणसी से प्रातः 06:20 बजे प्रस्थान कर बाबतपुर, जौनपुर जं., शाहगंज जं. ,मालीपुर, अकबरपुर, गोशाईंगंज, अयोध्या धाम जं., अयोध्या कैंट, रुदौली, दरियाबाद तथा बाराबंकी जं. के रस्ते दोपहर 12:20 बजे लखनऊ पहुंचेगी एवं वापसी की दिशा में गाड़ी संख्या 14226 लखनऊ-वाराणसी एक्सप्रेस लखनऊ से सायं 16:20 बजे प्रस्थान कर बाराबंकी जं., दरियाबाद, रुदौली, अयोध्या कैंट, अयोध्या धाम जं. गोशाईंगंज अकबरपुर, मालीपुर, शाहगंज जं. जौनपुर जं. तथा बाबतपुर के रास्ते रात्रि 22:20 बजे वाराणसी पहुंचेगी। इस ट्रेन के नियमित संचालन से वाराणसी, जौनपुर, शाहगंज, अकबरपुर, अयोध्या, बाराबंकी एवं लखनऊ सहित मार्ग के विभिन्न स्टेशनों के यात्रियों को प्रतिदिन आवागमन की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। स्थानीय व्यापार, शिक्षा, रोजगार, चिकित्सा एवं धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। विशेष रूप से अयोध्या ,वाराणसी एवं लखनऊ आने-जाने वाले श्रद्धालुओं, विद्यार्थियों, व्यापारियों एवं दैनिक यात्रियों को सुगम, किफायती एवं सुविधाजनक रेल सेवा का लाभ प्राप्त होगा। इसके अतिरिक्त क्षेत्रीय संपर्क बेहतर होने से स्थानीय आर्थिक गतिविधियों एवं छोटे व्यापारियों को भी लाभ मिलेगा।

Go to News Site