Collector
सिद्धारमैया के इस्तीफे के बाद कांग्रेस हाई कमान की आई पहली प्रतिक्रिया, बोली-‘आप पार्टी के अत्यंत सम्मानित नेता बने रहेंगे’ | Collector
सिद्धारमैया के इस्तीफे के बाद कांग्रेस हाई कमान की आई पहली प्रतिक्रिया, बोली-‘आप पार्टी के अत्यंत सम्मानित नेता बने रहेंगे’
Rajasthan Patrika

सिद्धारमैया के इस्तीफे के बाद कांग्रेस हाई कमान की आई पहली प्रतिक्रिया, बोली-‘आप पार्टी के अत्यंत सम्मानित नेता बने रहेंगे’

Siddaramaiah: कर्नाटक की राजनीति में पिछले कई दिनों से जो हलचल चल रही थी, उस पर आखिरकार गुरुवार को विराम लग गया। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया और इसके साथ ही राज्य में नेतृत्व परिवर्तन का रास्ता साफ हो गया है। अब लगभग तय माना जा रहा है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डीके शिवकुमार जल्द ही कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के तौर पर जिम्मेदारी संभालेंगे। गुरुवार को सिद्धारमैया लोकभवन पहुंचे और वहां राज्यपाल के सचिव को अपना इस्तीफा सौंपा। उस समय राज्यपाल बेंगलुरु में मौजूद नहीं थे, इसलिए औपचारिक प्रक्रिया उनके सचिव के जरिए पूरी की गई। माना जा रहा है कि राज्यपाल के लौटने के बाद इस्तीफा स्वीकार कर लिया जाएगा और नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज हो जाएगी। कर्नाटक के इस प्रकरण में अब कांग्रेस हाई कमान ने अभी टिप्पमी की है। पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने सिद्धारमैया को बड़ा नेता बताया है।

Go to News Site