Rajasthan Patrika
UN Peacekeepers Day 2026: अंतरराष्ट्रीय शांति सैनिक दिवस के अवसर पर संयुक्त राष्ट्र आज भारत के दो वीर शांति सैनिकों को मरणोपरांत प्रतिष्ठित ‘डैग हैमरस्कजॉल्ड मेडल’ से सम्मानित करेगा। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस यह सम्मान उन सैनिकों को प्रदान करेंगे, जिन्होंने संयुक्त राष्ट्र शांति मिशनों के दौरान सर्वोच्च बलिदान दिया। सम्मानित होने वाले भारतीय सैनिकों में कांगो में तैनात लांस हवलदार हरभजन सिंह और दक्षिण सूडान मिशन में सेवाएं देने वाले नायब सूबेदार सुजीत कुमार प्रधान शामिल हैं।
Go to News Site