Rajasthan Patrika
Sukhendu Sekhar Roy on TMC: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर का असंतोष अब एक बड़े राजनीतिक संकट का रूप ले चुका है। कभी पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और TMC के साथ हर कदम पर साथ खड़े होने वाले पार्टी कार्यकर्ता और नेता अब खुलकर सवाल उठाने लगे हैं। ममता बनर्जी के मुख्यमंत्री पर रहते जो नेता भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था जैसे कई मसलों पर चुप्पी साधे रहते थे, अब पार्टी की नीतियों की कड़ी आलोचना करने लगे हैं। तृणमूल कांग्रेस के इन्हीं नेताओं में राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रॉय भी शामिल हो गए है, जिन्होंने पार्टी के भविष्य को लेकर चिंता जाहिर करते हुए गंभीर सवाल भी उठाए हैं।
Go to News Site