Collector
US-Iran तनाव चरम पर, IRGC ने अमेरिकी ठिकाने को बनाया निशाना, देखें दुनिया आजतक | Collector
US-Iran तनाव चरम पर, IRGC ने अमेरिकी ठिकाने को बनाया निशाना, देखें दुनिया आजतक
AajTak

US-Iran तनाव चरम पर, IRGC ने अमेरिकी ठिकाने को बनाया निशाना, देखें दुनिया आजतक

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. ईरानी मीडिया के मुताबिक इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने बंदर अब्बास पोर्ट पर हुए अमेरिकी हमले के जवाब में एक अमेरिकी सैन्य एयरबेस को निशाना बनाया है. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि स्थानीय समयानुसार सुबह किए गए इस हमले को अमेरिका की हालिया सैन्य कार्रवाई का प्रतिशोध बताया गया है. इसके साथ ही ईरान ने चेतावनी दी है कि यदि उसके खिलाफ आगे कोई हमला हुआ तो जवाब और अधिक कड़ा होगा. वहीं होर्मुज स्ट्रेट के आसपास भी तनाव बना हुआ है, जहां ड्रोन गतिविधियों और सैन्य तैनाती को लेकर दोनों देशों के बीच टकराव बढ़ता दिख रहा है.

Go to News Site