AajTak
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद राज्य की राजनीति में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है, जिसका असर तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर भी साफ नजर आ रहा है. एक ओर पार्टी नेताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई तेज हुई है, वहीं दूसरी ओर संगठन के भीतर असंतोष और गुटबाजी खुलकर सामने आने लगी है. टीएमसी सांसद काकोली घोष दस्तीदार, जो पहले ही पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे चुकी हैं, उन्होंने अब लोकसभा अध्यक्ष से पार्टी सांसद और चीफ व्हिप कल्याण बनर्जी के खिलाफ कार्रवाई की अनुमति मांगी है. उन्होंने संसद के भीतर दुर्व्यवहार के आरोप लगाए हैं. लगातार बढ़ते विवादों, इस्तीफों और अंदरूनी टकराव ने बंगाल की सियासत में टीएमसी की चुनौतियों को और बढ़ा दिया है.
Go to News Site