Collector
UP: बेतवा नदी पर बन रहा पुल जमींदोज, कई लोगों के मलबे में दबने की आशंका | Collector
UP: बेतवा नदी पर बन रहा पुल जमींदोज, कई लोगों के मलबे में दबने की आशंका
AajTak

UP: बेतवा नदी पर बन रहा पुल जमींदोज, कई लोगों के मलबे में दबने की आशंका

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में बेतवा नदी पर बन रहे एक निर्माणाधीन पुल का हिस्सा देर रात आए तेज तूफान के दौरान अचानक ढह गया, जिससे बड़ा हादसा हो गया. शुरुआती जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में कम से कम छह मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है. घटना के बाद प्रशासन, पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं और युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. बताया जा रहा है कि मोरा कांडर और कुरारा क्षेत्र को जोड़ने के लिए पुल का निर्माण कार्य चल रहा था, तभी तेज आंधी-तूफान के बीच इसकी भारी स्लैब भरभराकर गिर गई. अधिकारियों का कहना है कि मलबा हटाने का काम जारी है और हताहतों की संख्या बढ़ सकती है.

Go to News Site