Collector
CBSE रिजल्ट विवाद के बीच आज से Re-Evaluation शुरू, 4 लाख छात्रों ने मांगीं 11 लाख से ज्यादा कॉपियां; ऐसे करें आवेदन | Collector
CBSE रिजल्ट विवाद के बीच आज से Re-Evaluation शुरू, 4 लाख छात्रों ने मांगीं 11 लाख से ज्यादा कॉपियां; ऐसे करें आवेदन
Rajasthan Patrika

CBSE रिजल्ट विवाद के बीच आज से Re-Evaluation शुरू, 4 लाख छात्रों ने मांगीं 11 लाख से ज्यादा कॉपियां; ऐसे करें आवेदन

CBSE Re-Evaluation 2026: CBSE 12वीं के रिजल्ट आने के बाद इस बार काफी विवाद देखने को मिला है। इस बार CBSE ने कॉपी चेक करने के लिए एक नई प्रणाली ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) अपनाई थी। रिजल्ट आने के बाद लाखों बच्चों ने आपत्ति जताई। नए सिस्टम को लेकर बच्चों ने गलत स्कैन कॉपी अपलोड होने, धुंधले पन्ने और उत्तर पुस्तिकाओं में गड़बड़ी जैसे आरोप लगाए। बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार 4 लाख से ज्यादा छात्रों ने अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की कॉपी मंगवाई है और अगर टोटल कॉपी की बात करें तो 11 लाख से ज्यादा कॉपियों की मांग की गई है। आज यानि शुक्रवार से री-इवेल्यूशन शुरू कर दिया गया है। अपने रिजल्ट से असंतुष्ट स्टूडेंट आवेदन कर सकते हैं।

Go to News Site