Collector
'आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में दोहरा रवैया नहीं चलेगा...' मॉस्को में अजीत डोभाल का बड़ा बयान; PAK को सुनाई खरी-खरी | Collector
'आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में दोहरा रवैया नहीं चलेगा...' मॉस्को में अजीत डोभाल का बड़ा बयान;  PAK को सुनाई खरी-खरी
Sudarshan News

'आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में दोहरा रवैया नहीं चलेगा...' मॉस्को में अजीत डोभाल का बड़ा बयान; PAK को सुनाई खरी-खरी

मिडिल ईस्ट की जंग फिर से सिलगती दिख रही है, जहां एक ओर अमेरिका और ईरान के बीच जंग समाप्त करने के लिए बातचीत चल रही है। वहीं दूसरी तरफ दोनों देश एक -दूसरे के सैन्य ठिकानों पर बम और ड्रोन से हमलें कर रहे है। इस सब के बीच जैसी स्थिति में भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल रूस की राजधानी मॉस्को के दौड़ पर है। बता दें कि अजीत डोभाल मॉस्को में आयोजित पहले अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मंच और सुरक्षा मामलों पर बैठक में शामिल हुए है। इस बैठक के दौरान पाकिस्तान का नाम लिए बिना डोभाल ने आतंकवाद के मुद्दे पर खरी-खरी सुनाई है। उन्होंने कहा है कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में दोहरा रवैया नहीं चलेगा। अजीत डोभाल ने आगे कहा कि जो देश आतंकवादियों को पनाह देता है, उन्हें यह तय करना होगा कि वो किस तरफ खड़े है। जानकारी के अनुसार अजीत डोभाल ने रूसी सुरक्षा सलाहकार सर्गेई शोइगु से भी मुलाकात की है। दोनों के बीच रक्षा,सुरक्षा, ऊर्जा, व्यापार के साथ आर्थिक संबंधों में सहयोग की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की है। अजीत डोभाल और सर्गेई शोइगु ने ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की आगामी बैठक की तैयारियों पर भी चर्चा की, जो आने वाले समय में दिल्ली में होने वाली है। हालांकि इस बैठक की तारीखों का एलान नहीं हुआ है। ध्यान देने वाली बात यह है कि अजीत डोभाल की यह रूस यात्रा ऐसे समय में हो रही है, जब मिडिल ईस्ट में जंग चल रही है। यूक्रेनी विदेश मंत्री से एस जयशंकर की मुलाकात आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 27 2026 मई सर्गेई शोइगु को ही विदेश मंत्री एस जयशंकर ने साइप्रस में यूक्रेन विदेश एंड्री सिबिहा से मुलाकात की थी। भारत और यूक्रेन के विदेश मंत्रियों की इस मुलाकात में शांति स्थापित करने के प्रयासों पर भी चर्चा हुई थी। मुलाकात के बाद सिबिहा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा था कि हम भारत की मजबूत आवाज और उनके सुझावों का स्वागत करेंगे।

Go to News Site