Collector
असम में बॉक्सिंग का बड़ा आयोजन, काजीरंगा राइनो कप से तय होंगे प्रो लीग के खिलाड़ी | Collector
असम में बॉक्सिंग का बड़ा आयोजन, काजीरंगा राइनो कप से तय होंगे प्रो लीग के खिलाड़ी
Sudarshan News

असम में बॉक्सिंग का बड़ा आयोजन, काजीरंगा राइनो कप से तय होंगे प्रो लीग के खिलाड़ी

असम के गोलाघाट स्टेडियम में 5 से 7 जून 2026 तक “काजीरंगा राइनो कप-2026” का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन (IABF) की आगामी प्रो बॉक्सिंग लीग (PBL) के लिए खिलाड़ियों का चयन करना है। यह ट्रायल नई दिल्ली में जुलाई 2026 में होने वाली प्रो लीग से पहले दूसरा क्वालीफाइंग चरण होगा। इस चयन प्रतियोगिता के माध्यम से अलग-अलग भार वर्गों में कुल 8 मुक्केबाजों का चयन किया जाएगा। इनमें 5 पुरुष और 3 महिला खिलाड़ी शामिल होंगे, जिन्हें आगे प्रो बॉक्सिंग लीग में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा। IABF के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राकेश मिश्र ने कहा कि पूर्वोत्तर भारत हमेशा से भारतीय बॉक्सिंग के लिए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का केंद्र रहा है। उन्होंने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य क्षेत्रीय खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच उपलब्ध कराना है। उन्होंने आगे कहा कि आने वाले समय में भारतीय बॉक्सिंग को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए बेहतर प्रशिक्षण, आधुनिक सुविधाएं और प्रतिस्पर्धात्मक माहौल तैयार किया जा रहा है, खासकर आगामी ओलंपिक को ध्यान में रखते हुए। IABF महासचिव राकेश ठाकरान के अनुसार, जुलाई 2026 में नई दिल्ली के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में आयोजित होने वाली प्रो बॉक्सिंग लीग की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। इस लीग का प्रोडक्शन “बुक माई शो” द्वारा किया जाएगा, जबकि इसका सीधा प्रसारण जियोस्टार ओटीटी प्लेटफॉर्म पर किया जाएगा। खिलाड़ियों के लिए आकर्षक पुरस्कार आयोजन समिति के सचिव संजीव हांडिक ने जानकारी दी कि प्रतियोगिता में विजेताओं को नकद पुरस्कार भी दिए जाएंगे। स्वर्ण पदक विजेता: ₹11,000 रजत पदक विजेता: ₹5,100 सर्वश्रेष्ठ टीम: ₹21,000 बेस्ट रेफरी/जज: ₹5,000 उन्होंने कहा कि यह आयोजन देशभर के युवा खिलाड़ियों को बड़ा मंच प्रदान करेगा और भारतीय बॉक्सिंग के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। आयोजकों ने देशभर के मुक्केबाजों से अपील की है कि वे इस प्रतियोगिता में पंजीकरण कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करें। यह आयोजन नए खिलाड़ियों के लिए प्रोफेशनल बॉक्सिंग में प्रवेश का सुनहरा अवसर माना जा रहा है।

Go to News Site