Collector
मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह में विधायक लेंगे फेरे; CM और मंत्री बनेंगे बाराती, बैलगाड़ी से निकलेगी बारात, विवाह की खूब चर्चा | Collector
मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह में विधायक लेंगे फेरे; CM और मंत्री बनेंगे बाराती, बैलगाड़ी से निकलेगी बारात, विवाह की खूब चर्चा
Sudarshan News

मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह में विधायक लेंगे फेरे; CM और मंत्री बनेंगे बाराती, बैलगाड़ी से निकलेगी बारात, विवाह की खूब चर्चा

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में 31 मई को आयोजित होने वाला मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम इस बार खास वजह से सुर्खियों में है। बेमेतरा विधायक दीपेश साहू इसी मंच पर सामूहिक विवाह समारोह के दौरान विवाह बंधन में बंधेंगे। उनके इस फैसले की चर्चा पूरे प्रदेश में हो रही है। इस शादी की सबसे खास बात यह है कि विधायक दीपेश साहू अपनी बारात पारंपरिक बैलगाड़ी में निकालेंगे। उन्होंने शादी में किसी भी प्रकार के वीआईपी दिखावे और भव्य तामझाम से दूरी बनाने का फैसला किया है। इसे सादगी और सामाजिक संदेश से जोड़कर देखा जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके अलावा प्रदेश सरकार के कई मंत्री और जनप्रतिनिधियों के भी समारोह में पहुंचने की संभावना है। विधायक के विवाह को लेकर प्रशासन स्तर पर भी विशेष तैयारियां की जा रही हैं। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में विधायक दीपेश साहू सहित कुल 24 जोड़े एक साथ विवाह संस्कार संपन्न करेंगे। जिला प्रशासन आयोजन को सफल बनाने के लिए व्यापक व्यवस्थाओं में जुटा हुआ है। विधायक दीपेश साहू ने कहा कि केवल भाषण देने से समाज में बदलाव नहीं आता, बल्कि खुद उदाहरण प्रस्तुत करना जरूरी होता है। उन्होंने बताया कि उनका यह कदम सादगीपूर्ण विवाह और दहेज जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ एक छोटा प्रयास है। विधायक के इस फैसले को आम लोग सकारात्मक पहल के रूप में देख रहे हैं। सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक इस अनोखे विवाह की चर्चा हो रही है। लोगों का मानना है कि जनप्रतिनिधियों द्वारा ऐसे कदम समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।

Go to News Site