AajTak
इटावा के इकदिल थाना क्षेत्र में लापता 32 वर्षीय रंजीत का शव बीहड़ इलाके में पेड़ से लटका मिला, जिसके बाद इलाके में तनाव फैल गया. रंजीत सोमवार को घर से बाजार जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन अगले दिन उसका शव मिलने से परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया. परिजनों का कहना है कि गांव में प्लॉट विवाद को लेकर रंजीत को पहले से धमकियां मिल रही थीं.
Go to News Site