Sudarshan News
इनपुट- अंशुमान दुबे, लखनऊ उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के 40 रेलकर्मी दिनांक 31 मई 2026 को अपनी रेल सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इस अवसर पर आज दिनांक 29 मई 2026 को मंडल कार्यालय स्थित सभागार में उनके सम्मान में एक गरिमामय सेवानिवृत्ति समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अरिमा भटनागर द्वारा की गई। उन्होंने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों का स्वागत करते हुए उनके अमूल्य योगदान की सराहना की एवं सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को समापक भुगतान संबंधी प्रपत्र प्रदान किए तथा सभी कर्मचारियों को उनके आगामी जीवन के लिए उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
Go to News Site