Rajasthan Patrika
Karnataka Politics: कांग्रेस का कर्नाटक संकट अभी समाप्त नहीं हुआ है। आलाकमान के कहने पर मुख्यमंत्री का पद छोड़ने के बावजूद राज्यसभा सांसदी ठुकराकर सिद्धारमैया ने भारी सियासी दांव खेला है। कर्नाटक में ही रहकर ‘सेवा’ करने का उनका बयान नवनिर्वाचित कांग्रेस विधायक दल के नेता और भावी मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के लिए आने वाले दिनों में बड़ी चुनौतियां ला सकता है। दिल्ली दौरे में सिद्धारमैया ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी व संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की।
Go to News Site