Collector
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की बेटी टिफनी ने ताजमहल देखा:डायना बेंच पर पति माइकल बॉऊलोस के साथ तस्वीर खिंचवाई | Collector
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की बेटी टिफनी ने ताजमहल देखा:डायना बेंच पर पति माइकल बॉऊलोस के साथ तस्वीर खिंचवाई
Dainik Bhaskar

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की बेटी टिफनी ने ताजमहल देखा:डायना बेंच पर पति माइकल बॉऊलोस के साथ तस्वीर खिंचवाई

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की बेटी टिफनी ट्रम्प शनिवार को आगरा पहुंचीं। टिफनी का चार्टर्ड विमान सुबह 11:30 बजे खेरिया हवाई अड्डे पर उतरा। यहां से उनका काफिला सीधा ताजमहल परिसर पहुंचा। उनके साथ उनके पति बिजनेसमैन माइकल बॉऊलोस और भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर भी हैं। टिफनी ट्रंप ने ताजमहल देखने के साथ ही अपने पति के साथ डायना बेंच पर तस्वीर खिंचवाई। ताजमहल में करीब 1 घंटे रहने के बाद होटल अमर विलास पैलेस जाएंगी। यहां पर लंच करेंगी। साथ ही होटल के कमरे से भी ताज को निहारेंगी। 3 तस्वीरें देखिए… 2020 में ट्रंप परिवार आया था आगरा गौरतलब है कि साल 2020 में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया ट्रंप, बेटी इवांका ट्रंप और दामाद जेरेड कुशनर के साथ ताजमहल देखने आगरा आए थे। करीब 6 साल बाद ट्रंप परिवार का एक और सदस्य ताजनगरी पहुंच रहा है। टिफनी ट्रंप के दौरे को लेकर स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं। खेरिया हवाई अड्डे, होटल, ताजमहल परिसर और पूरे रूट पर पुलिस व खुफिया एजेंसियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। सुरक्षा एजेंसियों ने होटल और स्मारक परिसर की निगरानी बढ़ा दी है। टिफनी ट्रंप के बारे में जानिए... टिफनी ट्रंप अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की दूसरी पत्नी मार्ला मैपल्स की इकलौती बेटी हैं। टिफनी का जन्म 13 अक्टूबर 1993 को फ्लोरिडा में हुआ था। टिफनी ने 2022 में बिजनेसमैन माइकल बॉऊलोस से शादी की। 2025 में दोनों को एक बेटा हुआ। जिसका नाम एलेक्जेंडर ट्रंप बॉऊलोस है। टिफनी ट्रंप अपने पिता के राजनीतिक अभियानों में कई बार दिखाई दी हैं और 2016 तथा 2020 के रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन में भाषण भी दे चुकी हैं। उन्होंने लॉ (JD) पढ़ाई की है।

Go to News Site