Collector
CUET UG 2026: तकनीकी गड़बड़ी से CUET UG परीक्षा बाधित; NTA ने मांगी माफी... छात्रों को मिलेगा अतिरिक्त समय | Collector
CUET UG 2026: तकनीकी गड़बड़ी से CUET UG परीक्षा बाधित; NTA ने मांगी माफी... छात्रों को मिलेगा अतिरिक्त समय
Sudarshan News

CUET UG 2026: तकनीकी गड़बड़ी से CUET UG परीक्षा बाधित; NTA ने मांगी माफी... छात्रों को मिलेगा अतिरिक्त समय

CUET UG 2026 परीक्षा को लेकर एक अहम अपडेट सामने आया है। 30 मई को आयोजित होने वाली परीक्षा के कुछ केंद्रों पर तकनीकी समस्या के कारण परीक्षा समय में बदलाव करना पड़ा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के अनुसार, उनके परीक्षा साझेदार TCS द्वारा इस तकनीकी खामी की जानकारी दी गई, जिसे बाद में ठीक कर लिया गया। " #CUETUG2026 — Important Notice M/s TCS has reported that a technical glitch at their end delayed the commencement of CUET (UG) 2026 at some centres on 30.05.2026. The issue has since been resolved, and the exam is being conducted with full compensatory time so that no candidate… — National Testing Agency (@NTA_Exams) May 30, 2026 दोपहर की शिफ्ट का समय बदला गया एनटीए ने बताया कि प्रभावित परीक्षा केंद्रों पर अब छात्रों को दोपहर 2:30 बजे से प्रवेश दिया जाएगा। पहले जहां परीक्षा 3 बजे शुरू होनी थी, वहीं अब इसे एक घंटे की देरी से यानी 4 बजे से आयोजित किया जाएगा। एजेंसी ने यह भी स्पष्ट किया है कि किसी भी उम्मीदवार के समय या अवसर में कटौती नहीं की जाएगी और सभी को अतिरिक्त समय दिया जाएगा। पहली शिफ्ट की परीक्षा में भी कई केंद्रों पर तकनीकी समस्या के चलते लगभग दो घंटे तक देरी देखने को मिली। परीक्षा सुबह 9 बजे शुरू होनी थी, लेकिन कुछ स्थानों पर यह देर से शुरू हो सकी। इस दौरान परीक्षा केंद्रों के बाहर इंतजार कर रहे छात्रों और अभिभावकों ने सोशल मीडिया पर अपनी चिंता भी साझा की। NTA ने स्पष्ट किया है कि जिन छात्रों की परीक्षा प्रभावित हुई है, उन्हें पूरा समय दिया जाएगा ताकि वे बिना किसी नुकसान के अपना पेपर पूरा कर सकें। सुबह की शिफ्ट में शामिल छात्रों को परीक्षा समाप्त होने के बाद ही केंद्र से बाहर जाने की अनुमति दी जा रही है। इस वर्ष CUET UG 2026 परीक्षा 11 मई से शुरू हुई थी। पहले इसे 31 मई तक पूरा किया जाना था, लेकिन कुछ तिथियों में बदलाव किए गए हैं। अब परीक्षा 31 मई, 6 जून और 7 जून को भी आयोजित की जाएगी। बकरीद के कारण पहले निर्धारित कार्यक्रम में भी संशोधन किया गया था। एनटीए के अनुसार, इस साल CUET UG परीक्षा के लिए कुल 15,68,866 छात्रों ने पंजीकरण कराया है। देशभर के विभिन्न विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए यह परीक्षा एक महत्वपूर्ण माध्यम मानी जाती है।

Go to News Site