Collector
लखनऊ स्टेशन पर अवैध विक्रेताओं के विरुद्ध कार्रवाई, 6 अनधिकृत विक्रेता पकड़े गए | Collector
लखनऊ स्टेशन पर अवैध विक्रेताओं के विरुद्ध कार्रवाई, 6 अनधिकृत विक्रेता पकड़े गए
Sudarshan News

लखनऊ स्टेशन पर अवैध विक्रेताओं के विरुद्ध कार्रवाई, 6 अनधिकृत विक्रेता पकड़े गए

इनपुट- अंशुमान दुबे, लखनऊ यात्रियों को सुरक्षित, स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण खानपान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल द्वारा अवैध विक्रेताओं के विरुद्ध लगातार विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 30 मई, 2026 को वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक समर्थ गुप्ता के मार्गदर्शन में वाणिज्य विभाग की कैटरिंग टीम द्वारा आरपीएफ/लखनऊ के सहयोग से गाड़ी संख्या 04652 में प्लेटफॉर्म संख्या 01 पर छह व्यक्तियों को बिना किसी वैध लाइसेंस के खाद्य सामग्री बेचते हुए पकड़ा गया। जांच में पाया गया कि ये व्यक्ति निम्न गुणवत्ता के खाद्य पैकेट यात्रियों को बेच रहे थे। सभी को नियमानुसार आगे की कार्रवाई हेतु आरपीएफ के हवाले कर दिया गया। उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल यात्रियों की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा अवैध एवं अनधिकृत विक्रेताओं के विरुद्ध इस प्रकार के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। यात्रियों से अनुरोध है कि वे केवल अधिकृत विक्रेताओं से ही खाद्य सामग्री क्रय करें।

Go to News Site