Collector
एलडीए में तीन कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त | Collector
एलडीए में तीन कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त
Sudarshan News

एलडीए में तीन कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त

इनपुट- अंशुमान दुबे, लखनऊ लखनऊ विकास प्राधिकरण में आज दिनांक-30.05.2026 को तीन कर्मचारी सेवानिवृत्त हुये। इसमें अनुभाग अधिकारी अनवर अब्बास, अनुचर राम औतार कश्यप एवं चौकीदार के पद पर कार्यरत शिव चन्द्र मिश्रा शामिल हैं। इस मौके पर प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार, सचिव विवेक श्रीवास्तव एवं अपर सचिव ज्ञानेन्द्र वर्मा समेत अन्य अधिकारियों ने सेवानिवृत्त हुये कर्मचारियों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं व उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। अनुचर के पद से सेवानिवृत्त हुए राम औतार कश्यप ने प्राधिकरण में लगभग 42 वर्ष तक अपनी सेवाएं दीं। वर्ष 1998 से वर्तमान तक वह उपाध्यक्ष कैम्प कार्यालय में लगातार कार्यरत रहे। इस दौरान प्राधिकरण के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अतिरिक्त उपाध्यक्ष से मिलने के लिए आने वाले आगंतुक भी उनकी विनम्रता के कायल रहे।

Go to News Site