AajTak
हिमाचल प्रदेश के कसोल में पार्किंग को लेकर पर्यटकों और स्थानीय युवकों के बीच विवाद हिंसक हो गया. आरोप है कि कहासुनी के दौरान एक सैलानी ने पिस्टल से गोली चला दी, जिससे एक स्थानीय युवक घायल हो गया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक हथियार लहराता दिखाई दे रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. हथियार और वाहन भी बरामद कर लिए गए हैं, जबकि मामले की जांच जारी है.
Go to News Site