Rajasthan Patrika
Attack on Abhishek Banerjee: पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर तनाव बढ़ता दिखाई दे रहा है। तृणमूल कांग्रेस के सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के साथ शनिवार को दक्षिण 24 परगना के सोनारपुर इलाके में धक्का-मुक्की और मारपीट की घटना सामने आई। अभिषेक वहां चुनावी हिंसा में प्रभावित पार्टी कार्यकर्ताओं और मृतक कार्यकर्ता के परिवार से मिलने पहुंचे थे। घटना के दौरान माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया। कुछ लोगों ने अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इसी बीच उनके ऊपर अंडे भी फेंके गए। साथ ही अभिषेक बनर्जी के साथ मारपीट भी की गई। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालात इतने बिगड़ गए कि उनकी शर्ट तक फट गई। आसपास मौजूद टीएमसी समर्थकों और सुरक्षाकर्मियों ने किसी तरह उन्हें वहां से सुरक्षित निकाला।
Go to News Site