Dainik Bhaskar
राजस्थान के 5 जिलों श्रीगंगानगर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़ और सीकर में शनिवार दोपहर रेतीला तूफान आया। इसके कारण करीब 200 वर्ग किलोमीटर का एरिया प्रभावित हुआ। हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर के रेतीले तूफान की शुरुआत हुई थी। इस दौरान 56kmph की रफ्तार से आंधी चली। रेतीले तूफान के कारण दिन में ही अंधेरा छा गया। शनिवार को पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में भी बारिश हुई। दोनों ही राज्यों के अधिकतम तापमान में 8°C-10°C की गिरावट आई। चंडीगढ़ में भी 18.2mm बारिश दर्ज की गई। यहां अधिकतम तापमान 25.3°C रहा, जो सामान्य से 14°C कम था। उत्तर प्रदेश के बहराइच, मुजफ्फरनगर, लखीमपुर खीरी, नजीबाबाद और मेरठ में 3mm से 18mm बारिश हुई। लखनऊ में बारिश नहीं हुई, लेकिन अधिकतम तापमान 34°C रहा, जो सामान्य से 6.1°C था। मुरादाबाद राज्य का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 38.5°C रहा। झारखंड के रांची में एयरपोर्ट पर खराब मौसम के कारण 4 फ्लाइट को डायवर्ट किया गया। राज्यों से बारिश-रेतीले तूफान की तस्वीरें… मानसून 7 दिनों में केरलम पहुंचेगा मौसम विभाग ने बताया कि मानसून अगले 7 दिनों में केरलम पहुंच सकता है। हालांकि विभाग ने इस साल मानसून के सामान्य से कमजोर रहने का अनुमान भी जताया है। IMD के मुताबिक जून से सितंबर तक देश में औसतन सामान्य से कम बारिश हो सकती है। इस बार मानसून सीजन में 78 सेंटीमीटर बारिश होने का अनुमान है। देश में सामान्य मानसूनी बारिश का औसत 87 सेंटीमीटर माना जाता है। मौसम विभाग ने कहा कि बिहार, यूपी में सामान्य बारिश हो सकती है, लेकिन बाकी कई हिस्सों में सामान्य से कम बारिश होने की आशंका है। खासकर बारिश पर निर्भर खेती वाले इलाकों में मानसून कमजोर रह सकता है। अगले दो दिन के मौसम का हाल 1 जून: 2 जून:
Go to News Site