Collector
प्रदर्शन के दौरान कल्याण बनर्जी पर हमला, सिर में लगी चोट, TMC-BJP समर्थकों में तनाव | Collector
प्रदर्शन के दौरान कल्याण बनर्जी पर हमला, सिर में लगी चोट, TMC-BJP समर्थकों में तनाव
AajTak

प्रदर्शन के दौरान कल्याण बनर्जी पर हमला, सिर में लगी चोट, TMC-BJP समर्थकों में तनाव

पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के चंडीतला में तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद कल्याण बनर्जी उस समय घायल हो गए, जब वो पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के विरोध में चंडीतला थाने की ओर प्रदर्शन करने जा रहे थे. घटना के बाद कल्याण बनर्जी ने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन पर हमला किया, जिससे उनके सिर में चोट लगी. थाने के बाहर तृणमूल और भाजपा समर्थकों के बीच तीखी नारेबाजी और तनावपूर्ण माहौल देखने को मिला. भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा लगाए गए "चोर-चोर" के नारों के बीच स्थिति बिगड़ने लगी, जिसके बाद भारी पुलिस बल और केंद्रीय सुरक्षा बलों को तैनात करना पड़ा.

Go to News Site