Collector
'प्लीज कोई जाकर देखो, मम्मी-डैडी फोन नहीं उठा रहे':कनाडा से बेटी ने 100 बार कॉल की, फोन पर आवाज लगी अजनबी; लुधियाना डबल मर्डर की कहानी | Collector
'प्लीज कोई जाकर देखो, मम्मी-डैडी फोन नहीं उठा रहे':कनाडा से बेटी ने 100 बार कॉल की, फोन पर आवाज लगी अजनबी; लुधियाना डबल मर्डर की कहानी
Dainik Bhaskar

'प्लीज कोई जाकर देखो, मम्मी-डैडी फोन नहीं उठा रहे':कनाडा से बेटी ने 100 बार कॉल की, फोन पर आवाज लगी अजनबी; लुधियाना डबल मर्डर की कहानी

मम्मी-डैडी सुबह से फोन नहीं उठा रहे हैं, प्लीज… तुरंत घर जाकर देखो। मुझे बहुत घबराहट हो रही है…। यह कहते हुए सात समंदर पार कनाडा से बेटी बार-बार रिश्तेदारों को फोन करती रही। उसे अनहोनी की आशंका सता रही थी। उसने सिर्फ एक या दो बार नहीं, बल्कि 24 घंटे में अपनी बुआ, फूफा और दूसरे रिश्तेदारों को 100 से ज्यादा कॉल की। वह फोन पर रोती, गिड़गिड़ाती और बस एक ही मिन्नत करती कि कोई एक बार लुधियाना में जनता नगर वाले घर जाकर देख आए। दूसरी तरफ, वह लगातार अपने मम्मी-डैडी के फोन पर भी ट्राई कर रही थी। फोन पर रिंग लगातार जा रही थी, लेकिन कोई फोन उठा नहीं रहा था। हालांकि एक बार महिला ने कॉल उठा लिया, तो उसने सही से बात नहीं की। इससे उसका शक बढ़ गया। आखिर में बेटी की कॉल के बाद बुआ-फूफा व पड़ोसी उसके घर गए तो पता चला कि उसके मम्मी-डैडी की किसी ने हत्या कर दी। ज्योति अभी अनमैरिड है और कनाडा में पढ़ती है। उसके फूफा दविंदर सिंह ने बताया कि वो रोजाना अपने मम्मी-डैडी से बात करती रहती थी। यही नहीं वो उनको भी फोन करती थी कि मम्मी-डैडी का ख्याल रखना। दरअसल, ज्योति का एक भाई था, जिसकी 2006 में सड़क हादसे में मौत हो गई थी। मृतक बुजुर्ग दंपती- 70 साल के कुलदीप सिंह और उनकी 73 साल की पत्नी हरमीत कौर अपने घर में बिल्कुल अकेले रहते थे। दंपती की पांच बेटियां हैं, चार शादीशुदा हैं। इनमें से चार बेटियां विदेश में रहती हैं, जबिक एक गाजियाबाद में रहती है। माता-पिता अकेले थे, इसलिए कनाडा में रहने वाली बेटी ज्योति रोज अपने माता-पिता से फोन पर बात करती थी। पढ़ें पूरी रिपोर्ट… डबल मर्डर का पता कैसे लगा सिलसिलेवार जानिए… CCTV में महिला और पुरुष भागते दिखे दंपती की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसीपी (ACP) अनुभव जैन, थाना डिवीजन नंबर-6 की पुलिस, क्राइम ब्रांच और फॉरेंसिक टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। फिंगरप्रिंट्स जुटाए गए और डॉग स्क्वायड की मदद ली गई। पुलिस ने जब इलाके के सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की, तो उनके हाथ एक फुटेज लगा। जिसमें सुबह के वक्त दो संदिग्ध लोग घर के आसपास नजर आ रहे हैं, जिसमें एक महिला और एक पुरुष शामिल हैं। जिस तरह से फोन पर एक पुरुष और एक महिला ने आवाज बदलकर बात की थी, ठीक वैसे ही हुलिए के दो लोग सीसीटीवी में भी कैद हुए हैं। पुलिस को पूरा शक है कि सीसीटीवी में नजर आ रही यह जोड़ी ही इस मामले के पीछे है। जिस तरह से उन्होंने फोन पर बात की और बाद में पुलिस को गुमराह करने के लिए बुजुर्गों के घर के बाहर ही फोन फेंक दिए। पुलिस इन 2 एंगल पर कर रही जांच जानकार होने की आशंका: जिस आसानी से कातिल घर के अंदर दाखिल हुए और उन्होंने दो दिनों तक बुजुर्गों के फोन का इस्तेमाल किया, उससे यह अंदेसा जताया जा रहा है कि कातिल दंपती के बेहद करीबी जानकार थे। उन्हें पता था कि बुजुर्ग दंपती घर में अकेले रहते हैं, उनका बेटा अब इस दुनिया में नहीं है और बेटियां विदेश में हैं। कातिलों को घर के अंदर के रास्तों और बुजुर्गों की दिनचर्या की पूरी जानकारी थी। लूटपाट के इरादे से हत्या: बेटियां विदेश में रहती थीं, इसलिए अक्सर बुजुर्गों के पास पैसे या कीमती सामान होने की संभावना रहती है। आशंका है कि आरोपी लूट के इरादे से घर में घुसे थे और जब बुजुर्ग दंपती ने उनका विरोध किया या उन्हें पहचान लिया, तो अपनी पहचान छिपाने के लिए उन्होंने दोनों की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस का दावा- जल्द कातिलों को पकड़ेंगे इस मामले पर बात करते हुए एसीपी (ACP) अनुभव जैन ने बताया कि पुलिस की टीमें इस ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने के बेहद करीब हैं। यह हत्या का मामला है। कातिलों ने खुद को बचाने और परिवार को गुमराह करने के लिए फोन पर बात की। उन्होंने बुजुर्गों के फोन उठाए, रिश्तेदारों से बात की और जब उन्हें लगा कि वे पकड़े जाएंगे, तो उन्होंने फोन को घर के बाहर ही फेंक दिया। हमारे पास आरोपियों के कॉल डिटेल्स (CDR) और इलाके की सीसीटीवी फुटेज मौजूद हैं। क्राइम इन्वेस्टिगेशन और फॉरेंसिक टीमें हर एक एंगल को बारीकी से खंगाल रही हैं। हमारी टीमें आरोपियों के बहुत करीब हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। डबल मर्डर से जुड़े 5 बड़े सवाल, जिनके जवाब बाकी ************* डबल मर्डर से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें: लुधियाना में डबल मर्डर, घर में मिली दंपती की लाश: सिर से खून बह रहा था, बेटी का फोन नहीं उठाया तो रिश्तेदार पहुंचे लुधियाना में बंद मकान से बुजुर्ग दंपती की लाश मिली हैं। दोनों की लाश बेड के पास पड़ी थी और सिर से खून बह रहा था। परिजनों के मुताबिक शनिवार सुबह 10.40 बजे इनकी बेटी का फोन आया कि वो फोन नहीं उठा रहे हैं। घर जाकर देखो। उन्होंने कहा कि हम यहां देखने आए। मेरे साथ मेरे साले का बेटा था। गेट अंदर से बंद था। अंदर कमरे का दरवाजा भी बंद था। एक्टिवा व कार खड़ी थी। (पढ़ें पूरी खबर)

Go to News Site