Collector
ठूंस-ठूंसकर खाना पड़ सकता है भारी! वीडियो देख जानें ऐसा क्यों ? | Collector
ठूंस-ठूंसकर खाना पड़ सकता है भारी! वीडियो देख जानें ऐसा क्यों ?
News18 India

ठूंस-ठूंसकर खाना पड़ सकता है भारी! वीडियो देख जानें ऐसा क्यों ?

क्या आप भी खाना जल्दी-जल्दी खाते हैं? अगर हां, तो ये खबर आपको चौंका सकती है! यूके में एक सिक्योरिटी गार्ड ब्रेक के दौरान डोनट खा रहे थे. लेकिन जल्दबाजी में खाना उनकी जिंदगी पर भारी पड़ गया. उन्होंने तेजी से डोनट खाया और उसका एक टुकड़ा गले में फंस गया. कुछ ही सेकंड में उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी और वे बेहोश होकर गिर पड़े. अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने बताया कि गले में खाना फंसने से दिमाग तक ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाई, जिससे उन्हें स्ट्रोक आ गया. डॉक्टरों के मुताबिक, तेजी से खाना खाने या बड़े-बड़े निवाले निगलने से दम घुट सकता है. यह स्थिति जानलेवा भी साबित हो सकती है, खासकर बुजुर्गों और हाई ब्लड प्रेशर या डायबिटीज के मरीजों के लिए.याद रखिए, सिर्फ 5 मिनट बचाने की जल्दबाजी आपकी सेहत को भारी नुकसान पहुंचा सकती है.

Go to News Site