Collector
अभिषेक बनर्जी पर अटैक के बाद अपने ही पार्टी पर बिफरे निलंबित टीएमसी नेता रिजु दत्ता, बोले-‘हमले के वक्त पार्टी सांसद और नेता कहां थे?’ | Collector
अभिषेक बनर्जी पर अटैक के बाद अपने ही पार्टी पर बिफरे निलंबित टीएमसी नेता रिजु दत्ता, बोले-‘हमले के वक्त पार्टी सांसद और नेता कहां थे?’
Rajasthan Patrika

अभिषेक बनर्जी पर अटैक के बाद अपने ही पार्टी पर बिफरे निलंबित टीएमसी नेता रिजु दत्ता, बोले-‘हमले के वक्त पार्टी सांसद और नेता कहां थे?’

Attack On Abhishek Banerjee: पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद जारी राजनीतिक तनाव के बीच शनिवार को एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया। तृणमूल कांग्रेस के सांसद और पार्टी के नेता अभिषेक बनर्जी को दक्षिण 24 परगना जिले के सोनारपुर इलाके में विरोध का सामना करना पड़ा। वह चुनाव बाद हुई हिंसा से प्रभावित पार्टी कार्यकर्ताओं और उनके परिजनों से मिलने पहुंचे थे, लेकिन वहां का माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया। अभिषेक बनर्जी के इलाके में पहुंचते ही कुछ स्थानीय लोगों ने उनके खिलाफ नारे लगाने शुरू कर दिए। शुरुआत में यह केवल विरोध प्रदर्शन जैसा लग रहा था, लेकिन देखते ही देखते स्थिति बिगड़ती चली गई। विरोध कर रहे लोगों की संख्या बढ़ने लगी और माहौल काफी गर्म हो गया। अभिषेक बनर्जी के खिलाफ चोर-चोर के नारे लगाए गए। साथ ही उनके साथ धक्का-मुक्की भी की गई। उनकी टी-शर्ट भी फट गई। इस घटना के बाद लगातार नेताओं के बयान आ रहे हैं। इस कड़ी में अब टीएमसी से सस्पेंड चल रहे नेता रिजु दत्ता का नाम भी शामिल हो गया है।

Go to News Site