Dainik Bhaskar
अमृतसर में दिनदहाड़े बीच रोड पर सरकारी टीचर जगदीप सिंह (40) की गला काटकर हत्या कर दी गई। वह 11वीं में पढ़ रही बेटी को जंडियाला में ट्यूशन छोड़ने के बाद स्कूटी पर घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में हमलावरों ने उन्हें घेर लिया। उन पर तेजधार हथियारों से ताबड़तोड़ वार किए गए। हमलावरों ने सीधे उनके गले पर वार किया। जिस वजह से ज्यादा खून बहने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उनकी लाश रोड पर औंधे मुंह गिरी मिली। आसपास मांस के टुकड़े भी बिखरे हुए थे। घटना के बाद तुरंत पुलिस वहां पहुंची। जिसके बाद हमलावरों की तलाश में CCTV कैमरे खंगाले जा रहे हैं। चाचा बोले- सूचना मिलते ही दौड़े, मौके पर बाइक-चप्पलें मिलीं मृतक के चाचा सुरिंदर सिंह ने बताया कि जगदीप सिंह गांव तलवंडी का रहने वाला है। वह अपनी बेटी को ट्यूशन छोड़ने गया था। रोज की तरह अपनी बेटी को छोड़कर वापस आ रहे थे, लेकिन रास्ते में नरैणगढ़ ड्रेन के पास उन पर हमला हो गया। यह घटना दोपहर 2 बजे की है। हमें सूचना मिली तो तुरंत परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। चाचा सुरिंदर ने बताया कि मौके से जगदीप की बाइक और चप्पलें बरामद हुई हैं। परिवार ने कहा कि जगदीप सिंह का किसी के साथ कोई विवाद, दुश्मनी या लड़ाई-झगड़ा नहीं था। वह एक सरकारी टीचर के रूप में कार्यरत थे और अपने शांत स्वभाव के लिए जाने जाते थे। परिवार को समझ नहीं आ रहा कि आखिर उनकी हत्या क्यों की गई। टीचर के कत्ल को लेकर DSP की 2 अहम बातें:-
Go to News Site