AajTak
जब पूरा देश महंगाई की मार झेल रहा है, तब पश्चिम बंगाल की लाखों महिलाओं को बड़ी राहत मिली है. ममता बनर्जी सरकार ने महिलाओं के लिए सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा योजना शुरू कर दी है. अब राज्य की महिलाएं CSTC, WBTC, WBSTC, NBSTC और SBSTC की सरकारी बसों में बिना किराया दिए सफर कर सकेंगी. बस में टिकट तो मिलेगा, लेकिन वह होगा 'जीरो वैल्यू टिकट' यानी किराया शून्य. योजना का लाभ केवल पश्चिम बंगाल की स्थायी निवासी महिलाओं को मिलेगा. इसके लिए आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस समेत 12 प्रकार के पहचान पत्र मान्य होंगे.
Go to News Site