Collector
दूध, किशमिश और बादाम खाकर दौड़ता है ‘राजधानी एक्सप्रेस’, रफ्तार देख लोग हैरान | Collector
दूध, किशमिश और बादाम खाकर दौड़ता है ‘राजधानी एक्सप्रेस’, रफ्तार देख लोग हैरान
News18 India

दूध, किशमिश और बादाम खाकर दौड़ता है ‘राजधानी एक्सप्रेस’, रफ्तार देख लोग हैरान

पटना के कृष्णा नगर स्थित चकारन गांव का एक घोड़ा इन दिनों लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. 'राजधानी एक्सप्रेस' नाम का यह घोड़ा अपनी शानदार रफ्तार, दमदार नस्ल और लगातार जीत के कारण चर्चा में है. पाकिस्तान की सिंध नस्ल के इस घोड़े ने कम उम्र में ही करीब 20 रेस जीतकर अपनी अलग पहचान बना ली है. इसकी फिटनेस बनाए रखने के लिए रोजाना दूध, काजू, बादाम और किशमिश जैसी पौष्टिक चीजें खिलाई जाती हैं, जबकि इसकी देखभाल के लिए चार लोगों की टीम तैनात रहती है. यही वजह है कि 30 लाख रुपये तक का ऑफर मिलने के बावजूद इसके मालिक बिट्टू यादव इसे बेचने को तैयार नहीं हैं.

Go to News Site