Collector
जेईई एडवांस्ड का परिणाम घोषित: शुभम की ऑल इंडिया रैंक-1, छात्राओं में आरोही अव्वल | Collector
जेईई एडवांस्ड का परिणाम घोषित: शुभम की ऑल इंडिया रैंक-1, छात्राओं में आरोही अव्वल
Rajasthan Patrika

जेईई एडवांस्ड का परिणाम घोषित: शुभम की ऑल इंडिया रैंक-1, छात्राओं में आरोही अव्वल

JEE Advanced 2026 Result:आईआईटी रुड़की ओर से जेईई एडवांस्ड का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया। बिहार के गया निवासी शुभम कुमार ने ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल कर टॉप किया है। उन्होंने 360 में से 330 अंक प्राप्त किए, जबकि 360 में से 329 अंक लाने वाले शुभम के ही क्लासमेट कबीर छिल्लर ने ऑल इंडिया दूसरी रैंक हासिल की। कबीर जेईई मेन के टॉपर भी रहे थे। उसने मेन्स में परफेक्ट स्कोर यानी 300 में से 300 अंक अर्जित किए थे। एडवांस्ड में उनकी एक रैंक फिसल गई। मेन्स में उनसे 5 रैंक नीचे ऑल इंडिया रैंक 6 वाले शुभम कुमार टॉपर बन गए। वहीं जतिन चाहर ने 319 अंकों के साथ ऑल इंडिया रैंक-3 प्राप्त की। तीनों कोटा कोचिंग के क्लासरूम स्टूडेंट हैं।

Go to News Site