Collector
CM हिमंत बिस्वा सरमा ने उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन से की मुलाकातच‘विकसित असम’ पर हुई चर्चा | Collector
CM हिमंत बिस्वा सरमा ने उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन से की मुलाकातच‘विकसित असम’ पर हुई चर्चा
Sudarshan News

CM हिमंत बिस्वा सरमा ने उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन से की मुलाकातच‘विकसित असम’ पर हुई चर्चा

दिल्ली में सोमवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य की विकास यात्रा और भविष्य की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी साझा की। मुख्यमंत्री ने ‘विकसित असम’ के लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ने के लिए उपराष्ट्रपति से मार्गदर्शन भी मांगा। मुख्यमंत्री सरमा ने बैठक के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि उन्हें उपराष्ट्रपति से मिलने का अवसर मिला, जिसे उन्होंने सम्मान की बात बताया। उन्होंने उपराष्ट्रपति को असम की विकास गाथा यानी ‘Assam Growth Story’ से अवगत कराया। सीएम सरमा ने उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन को सार्वजनिक जीवन में विनम्रता, मेहनत और समर्पण का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि उनसे मुलाकात हमेशा ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक अनुभव देती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य असम को एक विकसित और आत्मनिर्भर राज्य के रूप में स्थापित करना है। इस दिशा में केंद्र और राज्य के बीच बेहतर समन्वय और मार्गदर्शन को बेहद महत्वपूर्ण बताया गया है। बैठक के दौरान असम में चल रहे आर्थिक विकास, बुनियादी ढांचे के विस्तार और सामाजिक क्षेत्र में सुधार से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई। राज्य सरकार आने वाले समय में विकास परियोजनाओं को और तेज गति देने पर काम कर रही है।

Go to News Site