Collector
Child Died in Battery Blast: खेलते-खेलते बच्चों ने आग में डाल दी बैटरी, ब्लास्ट होने से 1 वर्षीय भाई की मौत | Collector
Child Died in Battery Blast: खेलते-खेलते बच्चों ने आग में डाल दी बैटरी, ब्लास्ट होने से 1 वर्षीय भाई की मौत
Rajasthan Patrika

Child Died in Battery Blast: खेलते-खेलते बच्चों ने आग में डाल दी बैटरी, ब्लास्ट होने से 1 वर्षीय भाई की मौत

अंबिकापुर। सूरजपुर जिले के प्रेमनगर थाना क्षेत्र से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां खेल-खेल में 1 वर्षीय मासूम बच्चे की जान (Child Died in Battery Blast) चली गई। दरअसल मासूम के भाई-बहन ने खेलने के दौरान आग में बैटरी डाल दी। इस दौरान तीनों भाई बहन मौके पर ही थे। इसी दौरान अचानक बैटरी ब्लास्ट हो गया और मासूम बूरी तरह से झुलस गया। रात में उसे स्थानीय अस्पताल से अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया था। यहां इलाज के दौरान मंगलवार की अलसुबह मासूम की मौत हो गई। बेटे की मौत से माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

Go to News Site