Collector
अच्छा तो ऐसे रखा गया बिलासपुर का नाम! 400 साल पुरानी कहानी में छिपा है राज | Collector
अच्छा तो ऐसे रखा गया बिलासपुर का नाम! 400 साल पुरानी कहानी में छिपा है राज
News18 India

अच्छा तो ऐसे रखा गया बिलासपुर का नाम! 400 साल पुरानी कहानी में छिपा है राज

Bilaspur Ka Naam Kaise Pada: क्या आपको पता है कि छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर का नाम आखिर कैसे पड़ा? नहीं, तो आज जान लीजिए. कहानी 400 साल पुरानी है. कहा जाता है कि अरपा नदी के किनारे एक साहसी महिला रहती थी, जिनका नाम बिलासा बाई था. वह मछुआरिन थी, लेकिन उनकी पहचान बहादुरी और बुद्धिमत्ता से बनी. लोककथाओं के अनुसार, जब रतनपुर के राजा कल्याण सिंह शाहजहां की कैद में थे, तब बिलासा बाई ने अपने तर्कों से दरबार को प्रभावित किया. कैद से मुक्त होकर जब राजा वापस लौटे, तो उन्होंने बिलासा बाई के साहस का सम्मान किया. माना जाता है कि उसी सम्मान में इस क्षेत्र का नाम बिलासा के नाम पर रखा गया, जो बाद में बदलकर बिलासपुर बना. एक दूसरी कहानी यह भी है कि राजा शिकार के दौरान घायल हो गए, बिलासा बाई और उनके परिवार ने उनकी बचाई थी. राजा ने प्रभावित होकर क्षेत्र का नाम उनके सम्मान में 'बिलासा' रख दिया. आज भी यह शहर एक वीर महिला की याद और विरासत को संजोए हुए है.

Go to News Site