Rajasthan Patrika
Rahul Gandhi on Dharmendra Pradhan: सीबीएसई के अध्यक्ष और सचिव के तबादले व ऑन-स्क्रीन मार्किंग (ओएसएम) प्रणाली के टेंडर की जांच के आदेश के बाद कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि सरकार ने अधिकारियों को हटाकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बचाने का प्रयास किया है। अफसरों के तबादले से असली जिम्मेदारों पर कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि यह जवाबदेही नहीं, बल्कि ‘कवर-अप’ है। राहुल ने बयान जारी कर मांग दोहराई कि शिक्षा मंत्री को बर्खास्त किया जाए और मामले की स्वतंत्र न्यायिक जांच कराई जाए। उन्होंने कहा कि यदि प्रधानमंत्री को 18.5 लाख सीबीएसई छात्रों की चिंता होती तो शिक्षा मंत्री के खिलाफ अब तक कार्रवाई हो चुकी होती।
Go to News Site