Sudarshan News
आज ( 3 जून 2026 ) को डी. के. शिवकुमार कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले है। पिछले हफ्ते सिध्दारमैया सीएम पद से दे दिया था और अब उनके जगह शिवकुमार जिम्मेदारी संभालेगें। बताया जा रहा है कि उनके साथ कुछ विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। वहीं कांग्रेस के एक विधायक ने कहा कि पार्टी हाईकमान की मंजूरी मिलने के बाद दोबारा कैबिनेट का विस्तार किया जाएगा। जिसमें कई और नेताओं को मंत्री बनाया जा सकता है। जानकरी के अनुसार, कांग्रेस के प्रमुख अगुवाई ने कल मंगलवार को सिध्दारमैया और शिवकुमार के साथ संसद में नई कैबिनेट को अंतिम समय देने पर दिन भर चर्चा की है। रिपोर्ट्स की मानें तो सिध्दारमैया के बेटे यतींद्र और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे प्रियांक खरगे नई कैबिनेट में शामिल हो सकते है। इसके साथ ही 2 उपमुख्यमंत्री रखने के लिए पार्टी विचार -विमर्श कर रही है। हालांकि, रिपोर्ट्स की मानें तो आज के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में किसी को भी उपमुख्यमंत्री पद की शपथ नहीं दिलाई जाएगी। चूंकि इस पद के लिए कई उम्मीदवार है और केवल 2 उपमुख्यमंत्रियों के साथ विभिन्न जातियों के बीच शांति संतुलन का गुजाइश होता नहीं दिख रहा है। बताया जा रहा है कि परमेश्वर और प्रियांक खरगे सहित उपमुख्यमंत्री पद के लिए शीर्ष दावेदार है। जानकारी के अनुसार, शिवकुमार अपनी सरकार के तरफ से किसी को भी उपमुख्यमंत्री बनाने के पक्ष में नहीं है। डी.के. राज्य में एक और केंद्र हीं बनने देना चाहते हैं। दिल्ली में चर्चा करने के बाद सिध्दारमैया और शिवकुमार बेंगलुरू के लिए रवाना हो गए। शीर्ष नेतृत्व के पास मंत्रियों की दूसरी लिस्ट पार्टी से जुड़े जानकार ने कहा कि डी. के. शिवकुमार आज बुधवार शाम 4 बजे के लगभग शपथ लेंगे। कहा जा रहा है कि शुरू में एक छोटी कैबिनेट बैठक होगी और बाद में इसको प्रसार किया जाएगा। वहीं, कांग्रेस विधायक एन.ए.हारिस ने कहा कि, हमारे नेता राज्य के सीएम बन रहे है। आज का दिन हमरे लिए बहुत खुशी का है। मंत्रियों के लिए कोई दूसरी लिस्ट पक्का नहीं हुई है। इस लिस्ट को अभी पार्टी आलाकमान से इजाजत नहीं मिली है। मंजूरी मिलने के बाद पता चलेगा कि इसमे कौन-कौन से नए मंत्री का चेहरा शामिल होगा। मंत्रीयों की दो लिस्ट है जो कि कुछ मंत्री बुधवार को शाम 4 बजे शपथ लेंगे। बाकी लोग अगले 15-20 दिनों के बाद शपथ लेंगे। कांग्रेस नेता के. एच. मुनियप्पा का कहा कि आज को 10 से 15 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल रहेंगे। केरल हिमाचल प्रदेश और तेलंगाना के कांग्रेस शासित राज्यों के सीएम भी शामिल होंगे। तमिलनाडु और झारखंड के मुख्यमंत्री भी शपथ ग्रहण में शामिल हो रहे हैं। जानकारी के अनुसार, कुछ विभिन्न वरिष्ठ विपक्षी नेताओं के भाग लेने की संभावना है। मल्लिकार्जुन और सिध्दारमैय भी हो रहे है शामिल कर्नाटक में संभावित मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। नए कैबिनेट में शामिल किए जाने वाले चेहरों को लेकर कई नामों पर चर्चा चल रही है। प्रमुख दावेदारों में कृष्णा बायरेगौड़ा और दिनेश गुंडू राव के नाम प्रमुखता से लिए जा रहे हैं। मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व के संतुलन को ध्यान में रखते हुए मुस्लिम समुदाय से आने वाले वरिष्ठ नेता यू.टी. खादर का नाम भी चर्चा में है। वर्तमान में वे राज्य विधानसभा के अध्यक्ष (स्पीकर) की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इसके अलावा कैबिनेट में एक महिला नेता को शामिल किए जाने की भी संभावना जताई जा रही है। कर्नाटक मंत्रिपरिषद में मुख्यमंत्री समेत कुल 34 सदस्यों की ही अनुमति है। ऐसे में नए मंत्रियों के चयन को लेकर पार्टी नेतृत्व के सामने संतुलन साधने की चुनौती बनी हुई है। क्षेत्रीय, जातीय और राजनीतिक समीकरणों को ध्यान में रखते हुए अंतिम निर्णय लिया जाएगा। जानकारी के अनुसार, पार्टी के भीतर विभिन्न नेताओं के समर्थक अपने-अपने विश्वासपात्रों को मंत्रिमंडल में जगह दिलाने के प्रयास में जुटे हैं। बताया जा रहा है कि डी.के. शिवकुमार, सिद्धारमैया और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से जुड़े खेमे अपने पसंदीदा नेताओं के लिए लॉबिंग कर रहे हैं। राजनीतिक अटकलों के बीच सिद्धारमैया ने एक बार फिर राज्यसभा में जाने की संभावनाओं को खारिज कर दिया है। वहीं, सरकार और संगठन के बीच समन्वय स्थापित करने के लिए उन्हें समन्वय समिति का अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चा भी सामने आई है। हालांकि इस प्रस्ताव को लेकर पार्टी के भीतर मतभेद बताए जा रहे हैं। यदि डी.के. शिवकुमार मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालते हैं तो कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद पर नए चेहरे की तलाश शुरू हो सकती है। इस पद के लिए बी.के. हरिप्रसाद, सतीश जारकीहोली और विनय कुमार सोरके के नाम प्रमुख दावेदारों के रूप में सामने आ रहे हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता और कर्नाटक प्रभारी रणदीप सुरजेवाला राज्य की राजनीतिक परिस्थितियों पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। बताया जा रहा है कि वे संगठन और सरकार से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नेताओं के साथ नियमित संपर्क में हैं।
Go to News Site