Rajasthan Patrika
Vande Bharat Route Change: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले स्थित अंब-अंदौरा और देश की राजधानी नई दिल्ली के बीच संचालित होने वाली 22448 वंदे भारत एक्सप्रेस का रूट अस्थायी रूप से बदल दिया गया है। रेलवे प्रशासन द्वारा जारी जानकारी के अनुसार बुधवार को यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग से अपने गंतव्य तक पहुंचेगी। रूट बदलने के कारण ट्रेन के निर्धारित समय से देरी से पहुंचने की संभावना है, जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।
Go to News Site