Rajasthan Patrika
Naidu Pawan Kalyan Telangana Row: आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के बीच राजनीतिक बयानबाजी एक बार फिर तेज हो गई है। आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री कोनिडेला पवन कल्याण (Konidela Pawan Kalyan) के हालिया बयान के बाद दोनों राज्यों के नेताओं के बीच जुबानी जंग छिड़ गई है। अब इस विवाद में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू भी खुलकर सामने आ गए हैं। नायडू ने पवन कल्याण का समर्थन करते हुए कहा कि ‘राज्य विभाजन के 12 साल बाद क्षेत्रीय नफरत फैलाना उचित नहीं है। उन्होंने नेताओं को विकास और जनसेवा पर ध्यान देने की सलाह दी।’ वहीं इस मुद्दे पर दोनों राज्यों की राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है।
Go to News Site