Rajasthan Patrika
Congress: कर्नाटक की राजनीति में बड़ा संगठनात्मक बदलाव देखने को मिला है। मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद डीके शिवकुमार ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का पद छोड़ दिया है। उनके स्थान पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता बीके हरिप्रसाद को कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस समिति का नया अध्यक्ष बनाया गया है। कांग्रेस की ओर से जारी आधिकारिक लेटर में कहा गया है कि पार्टी अध्यक्ष ने बीके हरिप्रसाद की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से मंजूर कर दी है। साथ ही पार्टी ने निवर्तमान अध्यक्ष डीके शिवकुमार के योगदान की भी सराहना की है।
Go to News Site