Collector
केरल में सिस्टम की कछुआ चाल: 20 साल पहले दी थी सरकारी परीक्षा, 60 पार होने के बाद आया ‘नियुक्ति पत्र’ | Collector
केरल में सिस्टम की कछुआ चाल: 20 साल पहले दी थी सरकारी परीक्षा, 60 पार होने के बाद आया ‘नियुक्ति पत्र’
Rajasthan Patrika

केरल में सिस्टम की कछुआ चाल: 20 साल पहले दी थी सरकारी परीक्षा, 60 पार होने के बाद आया ‘नियुक्ति पत्र’

Government job delay: भारत में सरकारी नौकरी पाना करोड़ों युवाओं का सपना होता है, लेकिन जब यह सपना प्रशासनिक सुस्ती के चक्रव्यूह में फंस जाए, तो त्रासदी बन जाता है। केरल के मलप्पुरम जिले के कालिकावू के रहने वाले अब्दुल मजीद के साथ ऐसा ही हुआ है। जब उनकी उम्र 60 पार हो चुकी है, तब उन्हें केरल लोक सेवा आयोग (पीएससी) की तरफ से ‘पार्ट-टाइम जूनियर अरबी शिक्षक’ के पद पर नियुक्ति के लिए एडवाइस मेमो मिला है। यह नियुक्ति पत्र किसी नई भर्ती का नहीं, बल्कि उस भर्ती प्रक्रिया का हिस्सा है जिसमें मजीद ने 2005 में भाग लिया था। उस भर्ती की रैंक सूची 2008 तक वैध रही और फिर समाप्त हो गई। मजीद ने भी मान लिया कि अब नौकरी का सपना अधूरा रह गया है।

Go to News Site