Collector
नासिक TCS जैसे पुणे में भी कांड; Wipro की महिला कर्मचारी ने लगाया मतांतरण के लिए दबाव बनाने का आरोप... पुलिस में दर्ज कराई शिकायत | Collector
नासिक TCS जैसे पुणे में भी कांड; Wipro की महिला कर्मचारी ने लगाया मतांतरण के लिए दबाव बनाने का आरोप... पुलिस में दर्ज कराई शिकायत
Sudarshan News

नासिक TCS जैसे पुणे में भी कांड; Wipro की महिला कर्मचारी ने लगाया मतांतरण के लिए दबाव बनाने का आरोप... पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

आईटी क्षेत्र की बड़ी कंपनी विप्रो टेक्नोलॉजीज एक बार फिर चर्चा में है। कंपनी की एक पूर्व महिला कर्मचारी ने पुणे के हिंजवडी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है और साथ ही कंपनी प्रबंधन को कानूनी नोटिस भी भेजा है। शिकायत में महिला ने कार्यस्थल पर उत्पीड़न, धार्मिक भेदभाव और दबाव बनाकर नौकरी से इस्तीफा लेने के लिए मजबूर किए जाने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का आरोप है कि कंपनी में उसके साथ लगातार भेदभावपूर्ण व्यवहार किया गया। उन्होंने कहा कि पिछले कई महीनों से उन्हें मानसिक तनाव और उत्पीड़न का सामना करना पड़ा, जिसे अब सार्वजनिक करना उनके लिए जरूरी हो गया था। उनके अनुसार, जब कर्मचारियों द्वारा इस तरह की घटनाओं की जानकारी प्रबंधन को दी जाती है, तो उसे गंभीरता से लेने के बजाय नजरअंदाज कर दिया जाता है। शिकायत में पीड़िता ने एक सहकर्मी और एक वरिष्ठ अधिकारी का नाम भी लिया है। उनका आरोप है कि नौकरी के शुरुआती दिनों से ही उन्हें परेशान किया गया और व्यक्तिगत दबाव बनाने की कोशिश की गई। उन्होंने यह भी दावा किया कि उन्हें गलत तरीके से प्रभावित करने की कोशिश की गई, जिससे उनका करियर और निजी जीवन दोनों प्रभावित हुए। विदेश में ट्रांसफर और शादी को लेकर दबाव के आरोप पीड़िता ने अपनी शिकायत में यह भी कहा कि उन पर विदेश में ट्रांसफर पाने के लिए अनैतिक शर्तें मानने का दबाव बनाया गया। उनका आरोप है कि उन्हें इस तरह के सुझाव दिए गए, जिनमें व्यक्तिगत संबंधों के माध्यम से करियर में लाभ लेने जैसी बातें शामिल थीं। महिला ने बताया कि उन्होंने हाल ही में पुलिस में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है और उन्हें आगे की प्रक्रिया के लिए बुलाया गया है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी और फिर एफआईआर दर्ज की जाएगी। पीड़िता का कहना है कि उनकी नौकरी से निकाला जाना पूरी तरह से गलत और अवैध था। उन्होंने अपनी मुख्य मांग के रूप में नौकरी में पुनः बहाली की बात रखी है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि कॉरपोरेट सेक्टर में महिलाओं की सुरक्षा के लिए एक मजबूत और स्वतंत्र संस्थागत व्यवस्था बनाई जानी चाहिए, ताकि ऐसे मामलों की पुनरावृत्ति न हो सके।

Go to News Site