Collector
खान सर ने विद्या की कसम खाई, कहा- गोलियां चलीं:क्लासरूम में बच्चों के सामने बोले- हमलावर अबतक अरेस्ट नहीं; फीस कम करने का भी दावा | Collector
खान सर ने विद्या की कसम खाई, कहा- गोलियां चलीं:क्लासरूम में बच्चों के सामने बोले- हमलावर अबतक अरेस्ट नहीं; फीस कम करने का भी दावा
Dainik Bhaskar

खान सर ने विद्या की कसम खाई, कहा- गोलियां चलीं:क्लासरूम में बच्चों के सामने बोले- हमलावर अबतक अरेस्ट नहीं; फीस कम करने का भी दावा

खान सर का एक नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वो क्लासरूम में बच्चों को अपने कोचिंग पर हुए हमले के बारे में बता रहे हैं। वो सीसीटीवी फुटेज दिखाकर बच्चों को बता रहे हैं कि जो कोचिंग के गार्ड को लेकर जा रहा है उसकी गिरफ्तारी अब तक नहीं हुई है। मुद्दे से भटकाया जा रहा है। खान सर ने ये भी कहा कि, अगर खान ग्लोबल स्टडीज बंद हो गया तो अगले 6 महीनों में कई कोचिंग संस्थानों की फीस एक लाख से डेढ़ लाख रुपए तक पहुंच जाएगी। मेरा मकसद पैसा कमाना नहीं है। खान सर क्लासरूम में बच्चों को बता रहे हैं कि कोचिंग के गार्ड को बेरहमी से पीटा गया। 20-25 लोगों ने उसे सड़कों पर पीटा। वो क्लासरूम में फीस घटाने की भी बात कर रहे हैं। खान सर एक किताब लेकर आते हैं और कहते हैं विद्या की कमस खाकर कहता हूं उस दिन फायरिंग हुई थी। अब सिलसिलेवार ढंग जानिए, खान सर की कोचिंग पर हमले से लेकर अबतक क्या-क्या हुआ 2 जून की रात कोचिंग पर हमले के दौरान फायरिंग का आरोप 2 जून की रात करीब 10 बजे पटना में खान सर के कोचिंग सेंटर पर हमला हुआ था। आरोप है कि कुछ लोगों ने कोचिंग सेंटर के गार्ड की पिटाई की, परिसर में पत्थरबाजी की और खान सर के पोस्टर-बैनर फाड़ दिए। घटना की सूचना मिलने पर खान सर मौके पर पहुंचे। उन्होंने शुरुआत में दावा किया था कि हमलावरों ने 8 से 10 राउंड फायरिंग भी की है। हालांकि, कुछ समय बाद उन्होंने फायरिंग वाले बयान से दूरी बना ली। इसके बाद खान सर की ओर से ज्ञान बिंदु कोचिंग पर हमला कराने का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराई गई थी। कोचिंग पर हमले का वीडियो भी सामने आया। 3 जून को पुलिस ने ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद समेत 2 लोग अभिषेक और गौरव गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। ये दोनों रौशन सर के सहयोगी हैं। बुधवार शाम तीनों को कोर्ट में पेश किया गया, जिसके बाद पटना सिविल कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में बेऊर जेल भेज दिया। गिरफ्तारी के बाद रौशन आनंद ने आरोप लगाया था कि उन्हें झूठे मामले में फंसाया गया है और इस घटना में उनकी कोई भूमिका नहीं है। 4 जून को खान सर के गार्ड्स का फायरिंग करते वीडियो आया 4 जून को एक वीडियो सामने आया जिसमें खान सर के 2 गार्ड्स कोचिंग के बाहर फायरिंग करते दिख रहे थे। इसके बाद पुलिस खान सर के कोचिंग पहुंची और दोनों गार्ड्स को कदमकुआं थाने लेकर आई। 3 घंटे की पूछताछ करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में दोनों ने बताया कि खान सर के कहने पर फायरिंग की थी। इसके बाद पुलिस ने खान सर भी पूछताछ की है। फायरिंग और बॉडी गार्ड्स की गिरफ्तारी की तस्वीरें… पुलिस ने हथियार जब्त किया, नई FIR दर्ज पुलिस ने खास सर के दोनों गार्ड्स के हथियारों को सत्यापन के लिए जब्त किया है। वहीं, फायरिंग वाले वीडियो के सत्यापन के बाद कदमकुआं थाने में एक नई एफआईआर भी दर्ज की गई है। रौशन आनंद की रिहाई के लिए छात्रों का प्रदर्शन ज्ञान बिंदु जीएस अकादमी के डायरेक्टर रौशन आनंद की रिहाई की मांग को लेकर गुरुवार को बड़ी संख्या में छात्र सड़क पर उतरे थे। एनआईटी मोड से करीब 5 हजार छात्र करगिल चौक तक पहुंचे थे। छात्रों ने कारगिल चौक पर कैंडल जलाकर न्याय की मांग की। छात्र कह रहे थे कि खान सर क्यों नहीं गिरफ्तार हुए। रौशन सर को फंसाने की साजिश रची गई है। प्रदर्शन की तस्वीरें…

Go to News Site