Collector
कॉकरोच जनता पार्टी से कोई संबंध नहीं, सिर्फ प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए दी थी सिफारिश, मनोज झा ने दी सफाई | Collector
कॉकरोच जनता पार्टी से कोई संबंध नहीं, सिर्फ प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए दी थी सिफारिश, मनोज झा ने दी सफाई
Rajasthan Patrika

कॉकरोच जनता पार्टी से कोई संबंध नहीं, सिर्फ प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए दी थी सिफारिश, मनोज झा ने दी सफाई

RJD Manoj Jha on CJP: सोशल मीडिया की तेज होती बहसों के बीच राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के राज्यसभा सांसद मनोज झा का नाम एक नए विवाद से जुड़ने के बाद सुर्खियों में आ गया है। उन पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) से संबंध होने के आरोप लगाए गए, जिन्हें उन्होंने सिरे से खारिज करते हुए इसे गलतफहमी और तथ्यहीन बताया है। मनोज झा का कहना है कि उन्होंने केवल एक सामान्य सिफारिशी पत्र जारी किया था, जिसका किसी भी राजनीतिक समर्थन या संगठनात्मक जुड़ाव से कोई लेना-देना नहीं है। यह मामला अब राजनीतिक गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक चर्चा का विषय बना हुआ है।

Go to News Site