Collector
हनुमान मंदिर से आभूषण व पैसा चोरी करने वाला अभियुक्त जनपद सिद्धार्थनगर से गिरफ्तार | Collector
हनुमान मंदिर से आभूषण व पैसा चोरी करने वाला अभियुक्त जनपद सिद्धार्थनगर से गिरफ्तार
Sudarshan News

हनुमान मंदिर से आभूषण व पैसा चोरी करने वाला अभियुक्त जनपद सिद्धार्थनगर से गिरफ्तार

इनपुट- ज्ञानेश लोहानी, लखनऊ दिनांक 05-06-2026 को एस०टी०एफ०, उत्तर प्रदेश को नारपोली पुलिस थाना, भिवंडी, जिल्हा-ठाणे, राज्य-महाराष्ट्र में पंजीकृत मुकदमे में वांछित अभियुक्त को जनपद सिद्धार्थनगर से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई। नारपोली पुलिस थाना, भिवंडी, जिल्हा-ठाणे, राज्य महाराष्ट्र में पंजीकृत मु०अ०सं० 486/2026 धारा 305 (ए), 331 (3), 331 (4) बी०एन०एस० का अभियोग पंजीकृत हुआ था। उक्त चोरी की घटना से नारपोली पुलिस थाना भिवंडी क्षेत्र में साम्प्रदायिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी थी, जिसको देखते हुए घटना के त्वरित अनावरण एवं वाछित अपराधी की गिरफ्तारी हेतु मुम्बई पुलिस द्वारा एस०टी०एफ० उ०प्र० से सम्पर्क किया गया। जिस पर पुलिस उपाधीक्षक धर्मेश कुमार शाही के पर्यवेक्षण में सत्य प्रकाश सिंह निरीक्षक, एस०टी०एफ० फील्ड इकाई, गोरखपुर द्वारा अभिसूचना संकलन की कार्यवाही की जा रही थी। जांच के दौरान ज्ञात हुआ कि अभियुक्त अजय रामअवतार पासी परसा स्टेान रोड क्रासिंग, शोहरतगढ़ जनपद सिद्धार्थनगर पर मौजूद है, यदि शीघ्रता किया जाय तो पकड़ा जा सकता है। इस सूचना पर विश्वास कर एसटीएफ टीम व महाराष्ट्र पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए वांछित अभियुक्त को परसा स्टेान रोड क्रासिंग, शोहरतगढ़ जनपद सिद्धार्थनगर से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को थाना शोहरतगढ़, जनपद सिद्धार्थनगर में दाखिल किया गया। ट्रॉजिट रिमाण्ड एवं अग्रिम विधिक कार्यवाही नारपोली पुलिस थाना भिवंडी जिला ठाणे राज्य महाराष्ट्र पुलिस द्वारा की जा रही है।

Go to News Site