Rajasthan Patrika
Global Warming: अपनी हवेलियों, चौड़ी सड़कों और गुलाबी रंग की इमारतों के लिए पहचाना जाने वाला जयपुर हो या झीलों की नगरी कहे जाने वाला भोपाल, अब एक नई अनचाही पहचान से भी जूझ रहे हैं, ‘भीषण गर्मी।’ मई-जून की दोपहरियों में जब सड़कें तवे की तरह तपने लगती हैं, तब सवाल उठता है कि क्या भविष्य और ज्यादा गर्म होने वाला है? जर्नल ‘सस्टेनेबल सिटीज एंड सोसाइटी’ में प्रकाशित यूनिवर्सिटी आफ ऑक्सफोर्ड के दुनिया के 205 बड़े शहरों का अध्ययन करने वाले शोध में जयपुर और भोपाल जैसे शहरों को उन शीर्ष 50 शहरों में शामिल किया गया है, जहां बढ़ते वैश्विक तापमान का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। वहीं, अहमदाबाद दुनिया का दूसरा, नागपुर चौथा और मदुरै सातवां सबसे अधिक जोखिम वाला शहर पाया गया। शीर्ष 50 की सूची में भारत के 14 शहर शामिल है।
Go to News Site