Collector
‘राहुल गांधी की भाषा बोल रहे हैं’: रेवंत रेड्डी के ‘हिटलर से प्रेरणा’ वाले दावे पर भड़की भाजपा | Collector
‘राहुल गांधी की भाषा बोल रहे हैं’: रेवंत रेड्डी के ‘हिटलर से प्रेरणा’ वाले दावे पर भड़की भाजपा
Rajasthan Patrika

‘राहुल गांधी की भाषा बोल रहे हैं’: रेवंत रेड्डी के ‘हिटलर से प्रेरणा’ वाले दावे पर भड़की भाजपा

Adolf Hitler: तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की ओर से अपनी टास्क फोर्स ‘हाइड्रा’ के नाम की व्याख्या करते हुए जर्मन तानाशाह एडॉल्फ हिटलर का जिक्र करने पर भाजपा की ओर से तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। भाजपा ने कांग्रेस नेता पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह ‘राहुल गांधी की भाषा बोल रहे हैं।’ रेड्डी ने एक कार्यक्रम में दावा किया कि हाइड्रा नाम हिटलर से जुड़े एक शब्द से प्रेरित था। उन्होंने कहा कि ‘हाइड्रा’ हिटलर का पसंदीदा शब्द था और उन्होंने आरोप लगाया कि एडॉल्फ हिटलर की मुख्य टीम को हाइड्रा कहा जाता था, जिसे उन्होंने एक हत्यारी टीम के रूप में वर्णित किया। उनके इस बयान की भाजपा ने कड़ी आलोचना की है।

Go to News Site