Rajasthan Patrika
India Alliance Meeting: नई दिल्ली में 8 जून को ‘इंडिया’ गठबंधन की अहम बैठक होने जा रही है। कई महीनों के बाद यह बैठक होने जा रहा है। बैठक से पहले ही घमासान मचा हुआ है। डीएमके, सीपीआईएम सहित कई पार्टियों ने पहले ही कांग्रेस को घेर लिया है। हालांकि इस बीच कांग्रेस ने इस बैठक से जुड़ी अहम अपडेट बता दी है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने सोशल मीडिया साइट पर जानकारी दी है कि इस बैठक में 23 पार्टियां शामिल होने जा रही हैं। साथ ही उन्होंने इस पोस्ट में बीजेपी पर भी करारा हमला किया है।
Go to News Site