Collector
SECL Deputy Manager Died: घर में हुआ जोरदार धमाका, बेटा चिल्लाता रहा- पापा अंदर हैं, पापा अंदर हैं, भीतर मिली SECL के डिप्टी मैनेजर की लाश | Collector
SECL Deputy Manager Died: घर में हुआ जोरदार धमाका, बेटा चिल्लाता रहा- पापा अंदर हैं, पापा अंदर हैं, भीतर मिली SECL के डिप्टी मैनेजर की लाश
Rajasthan Patrika

SECL Deputy Manager Died: घर में हुआ जोरदार धमाका, बेटा चिल्लाता रहा- पापा अंदर हैं, पापा अंदर हैं, भीतर मिली SECL के डिप्टी मैनेजर की लाश

बैकुंठपुर। कोरिया जिले के एसईसीएल चरचा कॉलरी में कार्यरत डिप्टी मैनेजर केबी नंदन की शनिवार की रात एसईसीएल आवास में संदिग्ध हालत में जलने से मौत (SECL Deputy Manager Died) हो गई। आवास में अचानक बड़ा धमाका हुआ, आवाज सुनकर पूरी कॉलोनी दंग रह गई। इधर डिप्टी मैनेजर का बेटा चिल्लाता रहा, पापा अंदर हैं…, पापा अंदर हैं। जब लोग दौड़ते हुए वहां पहुंचे तो आवास के मेन गेट और किचन का दरवाजा भीतर से लॉक था। माइंस अधिकारी अंदर से लॉक दरवाजा और किचन को तोडक़र घुसे। उन्होंने देखा कि डिप्टी मैनेजर आग की लपटों से घिरे हैं। फिर उन्हें वहां से निकालकर अस्पताल ले गए। यहां जांच पश्चात डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Go to News Site