Collector
मानसून 12 राज्यों में पहुंचा:MP-यूपी में बारिश, राजस्थान में ओले गिरे; दिल्ली एयरपोर्ट पर तेज आंधी-बारिश से एअर इंडिया के 3 विमान डैमेज | Collector
मानसून 12 राज्यों में पहुंचा:MP-यूपी में बारिश, राजस्थान में ओले गिरे; दिल्ली एयरपोर्ट पर तेज आंधी-बारिश से एअर इंडिया के 3 विमान डैमेज
Dainik Bhaskar

मानसून 12 राज्यों में पहुंचा:MP-यूपी में बारिश, राजस्थान में ओले गिरे; दिल्ली एयरपोर्ट पर तेज आंधी-बारिश से एअर इंडिया के 3 विमान डैमेज

देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार तक मानसून 12 राज्यों तक पहुंच गया। इसने पूरे केरलम, कर्नाटक, मणिपुर, नगालैंड और मिजोरम को कवर कर लिया है। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में प्री-मानसून बारिश हो रही है। राजस्थान के श्रीगंगानगर में रविवार को बारिश के साथ ओले गिरे। कोटपूतली-बहरोड़ जिले में एक मकान पर टिन शेड गिरने से छत टूट गई। मध्य प्रदेश के इंदौर-खंडवा हाईवे पर आंधी से एक ऑटो पलट गया। दिल्ली एयरपोर्ट पर तेज आंधी और बारिश के दौरान ग्राउंड सपोर्ट उपकरणों की टक्कर से एअर इंडिया के तीन नैरो बॉडी विमान क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद तीनों विमानों को परिचालन से बाहर कर दिया गया है। दिल्ली-NCR में सोमवार से एक बार फिर गर्मी का दौर लौट रहा है। आने वाले दिनों में तापमान 45°C तक पहुंचने की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले हफ्ते हीटवेव जैसी परिस्थितियां बन सकती हैं। मानसून अपडेट… राज्यों से मौसम की तस्वीरें… राजस्थान-पंजाब में लू का अलर्ट, दिल्ली में पारा 41°C पार IMD के मुताबिक, सोमवार को राजस्थान समेत 5 राज्यों में लू का अलर्ट है। 7 से 11 जून के दौरान पश्चिमी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी और मप्र के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ भीषण लू (हीटवेव) चलने की की संभावना है। दिल्ली रविवार को अधिकतम तापमान 41.6°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.6°C ज्यादा है। राजस्थान का श्रीगंगानगर 44.8°C के साथ राज्य का सबसे गर्म शहर रहा। इसके बाद फलोदी में 44.4°C, जैसलमेर में 43.9°C, बाड़मेर में 43°C और चूरू में 42.4°C तापमान दर्ज किया गया। अगले दो दिन के मौसम का हाल 9 जून: 10 जून:

Go to News Site