Rajasthan Patrika
India Nuclear Arsenal: भारत ने अपनी परमाणु ताकत को और मजबूत किया है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की रिपोर्ट के अनुसार साल की शुरुआत तक भारत के पास करीब 190 परमाणु वारहेड होने का अनुमान है। वहीं पाकिस्तान का परमाणु भंडार करीब 170 वारहेड पर बना हुआ है। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत लगातार अपने परमाणु कार्यक्रम का आधुनिकीकरण कर रहा है। अब भारत का ध्यान ऐसे लंबी दूरी के हथियार विकसित करने पर ज्यादा है, जो चीन के किसी भी हिस्से तक पहुंचने में सक्षम हों।
Go to News Site