AajTak
आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में एक बड़ा हादसा हुआ है. इस हादसे में कम से कम आठ मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. यह दुर्घटना तब हुई जब अत्यधिक तापमान पर पिघला हुआ स्टील ले जा रही एक विशाल लैडल (Ladle) में विस्फोट हो गया और बड़ी मात्रा में लिक्विड स्टील बाहर फैल गया. हादसे के बाद पूरे प्लांट में अफरा-तफरी मच गई और कर्मचारियों को जान बचाने के लिए इधर-उधर भागना पड़ा. मौके पर पहुंची राहत एवं बचाव टीमें आग पर काबू पाने और घायलों को सुरक्षित निकालने में जुट गईं हैं.
Go to News Site